वैदिक विचारों का उदयन होगा

0
56

वैदिक विचारों का उदयन होगा

वैदिक विचारों का उदयन होगा,
सुन्दर हमारा जीवन होगा।
लहराता मुसकाता मानस मधुबन होगा।।
प्यार हो परस्पर जहां देश वो
बसाएंगे मानवता का पाठ
हम सभी को पढ़ाएंगे।
हर दिल में ईश्वर का चिन्तन होगा….. ।।

यज्ञ की सुगन्ध से,
दुर्गन्ध हम मिटाएंगे
स्वस्थ और संयमी सभी,
जीवन को बनाएंगे ।
पावन यहां का कण-कण होगा…।।

ढूंढने से मिले नहीं चोर-ज़ार कोई भी,
धर्म के विरुद्ध न हो व्यवहार कोई भी।
सत्य धर्म का पालन होगा….।।

ग्राम-ग्राम नगर-नगर
आर्यसमाज हो बढ़ती
बीमारियों का जिससे इलाज हो।
फिर से ‘मधुर’ साम गायन होगा…..।।