वैदिक यज्ञ रचाया ये वैदिक यज्ञ रचाया।

0
37

वैदिक यज्ञ रचाया ये वैदिक यज्ञ रचाया।

वैदिक यज्ञ रचाया ये
वैदिक यज्ञ रचाया।
स्तुति प्रार्थना के मंत्रों से,
और उपासना के मंत्रों से।
मन को शुद्ध बनाया,
ये वैदिक यज्ञ रचाया।।

जल से तीन आचमन करके,
अंग स्पर्श स्फूर्त्ति करके ।
दीपक एक जलाया,
ये वैदिक यज्ञ रचाया।।

लेकर के समिधाएँ सुन्दर,
घर कर हवन कुण्ड के अन्दर ।
अग्नि को चमकाया,
ये वैदिक यज्ञ रचाया।।

इदन्नमम की भावना लेकर,
शुद्ध सामग्री हाथ में लेकर।
अपना हाथ बढ़ाया, ये
वैदिक यज्ञ रचाया।।

बोल के मंत्र कहा जब स्वाहा,
निष्फल बन गया स्वर्ग में आहा।
परमपिता को ध्याया,
ये वैदिक यज्ञ रचाया।।

यज्ञ हमारा नित्य कर्म है,
हर मानव का परम धर्म है।
सबने मिलकर गाया,
ये वैदिक यज्ञ रचाया।।