फौज आई है स्वामी दयानंद की

0
22

फौज आई है स्वामी दयानंद की

फौज आई है स्वामी दयानंद की,
धूम छाई है स्वामी दयानंद की।
देखो झण्डा लिए ओम् का हाथ में,
सारे छोटे-बड़े चल दिये साथ में।।
जय बुलाई है स्वामी दयानंद की,
फौज आई…

आगे बढ़ता रहेगा सदा काफिला,
ऋषि मुनियों की आशीष लेकर चला।
रहनुमाई है स्वामी दयानन्द की,
फौज आई…

आर्य जाति जो थी नींद में सो रही,
दिन ब दिन इसकी हालत बुरी हो रही।
अब जगाई है स्वामी दयानंद की,
फौज आई…

नींद में वक्त अनमोल खोना नहीं,
जागने का समय है कि सोना नहीं।
यह दुहाई है स्वामी दयानंद की,
फौज आई…

रात बीती खतम ये अंधेरा हुआ,
जागो जागो ‘पथिक’ अब सबेरा हुआ।
यह गवाही है स्वामी दयानंद की,
फौज आई स्वामी दयानन्द की।।