ईश्वर से करते जाना प्यार ओ नादान मुसाफिर।

0
75

ईश्वर से करते जाना प्यार ओ नादान मुसाफिर।

ईश्वर से करते जाना
प्यार ओ नादान मुसाफिर।
जीवन की करले नैया पार
ओ नादान मुसाफिर। ईश्वर से…..

प्रीति न तोड़ देना,
हिम्मत न छोड़ देना।
वरना तू डूबेगा मंझधार,
ओ नादान मुसाफिर।
ईश्वर से जीवन में खुशबू भर ले,
जग को सुगन्धित कर ले।
करना जो चाहे मौज बहार,
ओ नादान मुसाफिर।
ईश्वर से बदियों से बचते रहना,
जग में शुभ कर्म कमाना।
जीवन जो पाया है दिन चार,
ओ नादान मुसाफिर। ईश्वर से….

दुःखियों का दर्द मिटाले,
तन-मन धन भेंट चढ़ा ले।
जितना हो कर ले पर उपकार,
ओ नादान मुसाफिर । ईश्वर….

जब तक है जोशे जवानी,
बिगड़ी हर बात बनानी।
होवे न पावे अत्याचार,
ओ नादान मुसाफिर । ईश्वर…

ऋषियों की शान रखना,
भारत की आन रखना।
देना हो सर भी देना वार,
ओ नादान मुसाफिर। ईश्वर…

जवाजीवन अनमोल हीरा,
मिट्टी न रोल वीरा।
तुझको समझाया बारम्बार,
ओ नादान मुसाफिर । ईश्वर से….