न्यास: आर्यवीर दल, चरखी दादरी
स्थान: डी.एस.एम. स्कूल, झोझू मैहड़ा रोड, आसावरी (हरियाणा)
तिथि: 3 जून से 12 जून 2025
शिविर शुल्क: मात्र ₹100/-
शिविर का उद्देश्य
गर्मी की छुट्टियों के पावन अवसर पर आर्यवीर दल, चरखी दादरी द्वारा आयोजित यह 10 दिवसीय पूर्ण आवासीय शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अज्ञान, पाखंड, अन्याय, नशा और रोगमुक्त, संस्कारित व आत्मबल से युक्त दिव्य समाज की रचना हेतु तैयार करना है।
शिविर की प्रमुख गतिविधियाँ
शिविर में विशेष प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा निम्नलिखित शिक्षा प्रदान की जाएगी—
- आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार
- व्यायाम, दंड-बैठक, जुडो-कराटे, आत्मरक्षा प्रशिक्षण
- व्यक्तित्व विकास व आत्मिक उन्नति के सूत्र
- चरित्र निर्माण व आर्य संस्कार
शिविर की विशेषताएँ
- यह शिविर केवल बालकों (लड़कों) के लिए है।
- शिविर पूर्णतः आवासीय है – भाग लेने वाले बच्चों को पूरे 10 दिन शिविर स्थल पर ही रहना होगा।
- आवास व भोजन की उत्तम व्यवस्था शिविर स्थल पर की गई है।
- सभी प्रतिभागियों को 3 जून को दोपहर तक शिविर स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
- साथ लाने योग्य सामान: ऋतु अनुकूल वस्त्र, चादर, बेडशीट, डायरी, पेन आदि।
पंजीकरण हेतु संपर्क
चलभाष: 9729192992
पंजीकरण शीघ्र कराएं – स्थान सीमित हैं।
निवेदक
स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती,
जिला संचालक – आर्यवीर दल, चरखी दादरी
समस्त जिला कार्यकारिणी, सदस्यगण व सहयोगीगण – आर्यवीर दल एवं आर्य समाज, चरखी दादरी
आदरणीय अभिभावकों से अनुरोध
आपके बच्चों की शारीरिक, मानसिक, आत्मिक एवं नैतिक उन्नति के लिए यह शिविर एक सुनहरा अवसर है। उन्हें इस शिविर में अवश्य भेजें और उन्हें एक संस्कारयुक्त, सक्षम व स्वावलंबी नागरिक बनने की प्रेरणा दें।
धन्यवाद
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










