दाता मेरा एक है
दाता मेरा एक है
भिखारी सारी दुनियाँ।
प्रभु एक देव है पुजारी
सारी दुनियाँ ।।
द्वार पे उसके जो कोई
भी पुकारता परम कृपा दे
अपनी भव से उबारता ऐसे
दीनानाथ पे बलिहारी सारी दुनियाँ ।।
दो दिन का जीवन प्राणी कर
ले विचार तू प्यारे प्रभु नाम को
अपने मन में निहार तू बिना
प्रभु नाम के दुखियारी सारी दुनिया ।।
भक्ति का प्रकाश जब दिल
में समाएगा परम प्यारे के तू
दर्शन कर पाएगा ज्योति से
जिसकी है उजियारी सारी दुनियाँ।।










