भगवान् मेरा जीवन संसार के लिए हो।

0
42

भगवान् मेरा जीवन संसार के लिए हो।

भगवान् मेरा जीवन
संसार के लिए हो।
जिन्दगी हो लेकिन
उपकार के लिए हो।।

हम में विवेक जागे हम
धर्म को न भूलें। चाहें
हमारी गर्दन तलवार
के तले हो। । १ ।।

सुन्दर स्वभाव मेरा
दुश्मन के मन को भावे।
वह देखते ही कह दे
तुम प्यार के लिए हो।। २ ।।

मन बुद्धि और तन से
सब विश्व का भला हो।
चाहे हमारी नैया मझधार के लिए हो।।३।।

किसी ने कहा कि ऐ
राजा तेरा जलाल कितना है।
किसी ने कहा कि ऐ राजा
तू धनवान कितना है।
किसी ने कहा कि ऐ
राजा तेरा परिवार कितना है।
मगर कहा न किसी ने
ऐसा कि प्रभु से प्यार कितना है।

बोलो जीवन कैसा है?
जैसा बनालो वैसा है।