प्रभु अपनी पूजा का अधिकार देना।
प्रभु अपनी पूजा का अधिकार देना।
जो अधिकार दो साथ सुविचार देना।।
हैं अल्पज्ञ हम भूल संभव है हमसे।
सम्हलने को अपना ही आधार देना ।। प्रभु………
बनें तेरे संसार के सच्चे सेवक ।
हृदय में दयानंद सा प्यार देना।।
प्रभु………
पुनः जन्म मानव का पायें यदि हम।
हमें सच्चे भक्तों का परिवार देना।।
प्रभु……..
रही मातृभूमि जो ऋषियों की प्यारी।
हमें जन्म उसमें ही हर बार देना।।
प्रभु………










