कर्म खोटे तो ईश्वर के भजन गाने से क्या होगा।

0
44

कर्म खोटे तो ईश्वर के भजन गाने से क्या होगा।

कर्म खोटे तो ईश्वर के भजन
गाने से क्या होगा।
किया परहेज कुछ भी नहीं
दवा खाने से क्या होगा।।

समय पर एक ही ठोकर
बदल देती है जीवन को।
जो ठोकर से भी न समझा
तो समझाने से क्या होगा।।

समय बीता हुआ हरगिज
कभी न हाथ आयेगा।
लिया चुग खेत चिड़ियों ने
तो पछताने से क्या होगा।।

मुसीबत तो टले मरदानगा
के ही थपेड़ों से।
किस्मत पर भरोसा करके
सो जाने से क्या होगा।।

मुठ्ठी बांध आया था तो
खाली हाथ जायेगा।
‘पथिक’ मालिक करोड़ों का
कहलाने से क्या होगा।।