हमें अपने भारत से पहले भी प्यार था। (धुन-सौ साल पहले मुझे तुम से प्यार था)
हमें अपने भारत से
पहले भी प्यार था।
आज भी है और कल भी रहेगा।। टेक ।।
ईश्वर आज्ञा पालन
करना धर्म हमारा है।
प्राणियों की रक्षा करना
कर्म हमारा है।।
बुराईयों के साथ में पहले
भी तकरार था।
आज भी है और कल
भी रहेगा।।1।।
जब-2 भारत पर कहीं
गम के बादल छायेंगें।
उन्हें मिटाने सीना ताने
हम वहां पर जायेंगें ।।
देश की रक्षा का हम पर
पहले भी तो भार था।
आज भी है और कल भी रहेगा।।2।।
हम हैं आर्य वीर विश्व
को आर्य बना देंगें ।।
अज्ञान अविद्या को हम
जड़ से ही मिटा देंगें।।
हमारे लिये सारा विश्व
एक परिवार था।
आज भी है और कल
भी रहेगा।।3।।
हम तो भारत माता के
एक सजग प्रहरी हैं।
हमें जो शत्रु समझे
मानवता के बैरी हैं।।
शोभाराम प्रेमी का यह
पहले भी प्रचार था।
आज भी है और कल
भी रहेगा।।4।।










