भूत भी महान था,भविष्य भी महान हो

0
15

भूत भी महान था,भविष्य भी महान हो

भूत भी महान था,
भविष्य भी महान हो
यदि सावधान
वर्तमान में इन्सान हो। ।टेक ।।

अल्पज्ञता के कारण हो गई
जो भूल है,भूल भूल भूल,
भूल जाना ही अनुकूल है,
मूल है प्रभु का न्याय,
सही समाधान हो 1

चिन्तन है धर्म और
चिन्ता अभिशाप है,
प्रायश्चित है श्रेष्ठ कर्म
पश्चाताप पाप है, ताप है,
कलाप, शाप आप ही वरदान हो।।2।।

अवश्यमेव भोग्यतव्यं कृतम
कर्म शुभा शुभम्, योग वितर्क
बाधने प्रतिपक्ष भावनम्,
सुगम जन्म जीवन सफल
सहायक भगवान हो ।।3।।

अभ्यास वैराग्य द्वारा दृढ़कर
विचार को,
स्वयं को सुधार प्रेमी फिर
सारे परिवार को,
संसार को देख लेना
स्वर्ग के समान हो।।4।।