स्वार्थी नेताओं ने देश को बिगाड़ा ।

0
26

स्वार्थी नेताओं ने देश को बिगाड़ा ।

स्वार्थी नेताओं ने देश
को बिगाड़ा। । टेक ।।
अपनी चाहे भैंस जाये
पड़ौसी का कटड़ा न रहे,
गन्दी भावनाओं ने
देश को बिगाड़ा ।।1।।

जाति प्रान्त ऊंच-नीच
घृणा का प्रचार करें,
बेढंगी सभाओं ने
देश को बिगाड़ा।।2।।

श्रवण मनन निद्ध्यासन्
जो नियम नहीं जाने हैं,
वक्ता और श्रोताओं ने
देश को बिगाड़ा । ।3।।

पति व्रत छोड़ फिरें
सड़कों पै आवारा,
पतित महिलाओं ने
देश को बिगाड़ा।।4।।

मम्मी, डैडी, आन्टी, अंकल,
पप्पू का परिवार है,
पश्चिमी भाषाओ ने
देश को बिगाड़ा। ।5।।

अश्लील कहानी गन्दे
गनों से भरपुर हैं,
स्वांग सिनेमाओं ने
देश को बिगाड़ा ।।6।।

एक हो गिनायें प्रेमी
कारण इस बिगाड़ का,
अनगिन समस्याओं ने
देश को बिगाड़ा। ।7 ।।