हे दयालु दया हम पै कर दीजियें।
हे दयालु दया हम पै कर दीजियें।
उर में उत्साह उमंग भक्ति भर दीजिये ।।
जिन्दगी के सफर में सफलता मिले।
मार्ग से विघ्न व्याधायें हर दीजियें ।।1।।
दीन दुखिया जनों के सहायक बनें।
ऐसी शक्ति हमें ईश्वर दीजिये।।2।।
जिसको पाकर मनुष्यता से गिर जायें हम।
ऐसा सम्मान वैभव ना जर दीजिये।।3।।
‘प्रेमी’ अल्पज्ञ हम आप सर्वज्ञ हैं।
जो हो हित में हमारे वह वर दीजिये।।4।।










