यथेमां वाच कल्याणीमावदानि जनेभ्यः ।
ब्रह्मराजन्याभ्या शूद्राय चायाय च स्वाय चारणाय (यजु० २६ / ०२ )
परमेश्वर कहता है कि जैसे में सब मनुष्यों के लिये इस कल्याण अर्थात् संसार और मुक्ति के सुख देनेहारी ऋग्वेदादि चारों वेदों की वाणी का उपदेश करता हूं वैसे तुम भी किया करो।
शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 से रविवार 29 अक्टूबर 2023 तक आश्विन शुक्ल त्रयोदशी से आश्विन शुक्ल पूर्णिमा संवत 2080 तक। तद्नुसार
आर्य बन्धुओं एवं बहिनों
अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ आपको सूचित किया जाता है, कि आर्यसमाज मेंहन्दी मौहल्ला कंकरखेडा, मेरठ का 32 वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 से रविवार 29 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर आर्य जगत के तपोनिष्ठ सन्यासी स्वामी चन्द्रदेव (मेरठ) वैदिक विद्वान आचार्य सानंद ( दर्शनाचार्य), पानीपत तथा सुमधुर भजनोपदेशक पं० अजय आर्य (मेरठ) पधार रहे हैं। यज्ञ के ब्रह्मा श्री भोपाल शास्त्री जी होंगे। अतः आपसे निवेदन है कि सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रमानुसार पधारकर धर्म लाभ उठाते हुए कार्यक्रम की शोभा बढाये ।
कार्यक्रम
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023
उद्घाटन समारोह
अध्यात्मक तथा धर्म रक्षा सम्मेलन
वृहद् यज्ञ – प्रातः 8.00 बजे से 8.45 बजे तक
ध्वजारोहण / ध्वजगान – प्रातः 9.00 बजे से 9.15 बजे तक
भजन एवं प्रवचन – प्रातः 9.15 बजे से 11.30 बजे तक
राष्ट्ररक्षा सम्मेलन – सायं 2.00 बजे से 5.30 बजे तक
शनिवार, 28 अक्टूबर 2023
युवा जागरूकता सम्मेलन
वृहद् यज्ञ – प्रातः 8.00 बजे से 8.45 बजे तक
भजन एवं प्रवचन – प्रातः 9.00 बजे से 11.30 बजे तक
महिला सम्मेलन – सायं 2.00 बजे से 5.30 बजे तक
रविवार, 29 अक्टूबर 2023
वेद सम्मेलन
वृहद् यज्ञ – प्रातः 8.00 बजे से 8.45 बजे तक
भजन एवं प्रचवन – प्रातः 9.00 बजे से 12.30 बजे तक
सहभोज – दोपहर 12.30 बजे समापनोपरान्त
निवेदक
महावीर सिंह – प्रधान 9458201500
ललित मोहन आर्य – मंत्री ( 9410888401)
अजय आर्य कोषाध्यक्ष ( 8126108681)
श्रीमती कमलेश आर्या – प्रधाना
श्रीमती शकुंतला आर्या – मंत्राणी
श्रीमती निर्मल आर्या – कोषाध्यक्ष
एवं समस्त आर्यसमाज, मेहन्दी मौहल्ला, कंकरखेड़ा, मेरठ परिवार










