पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को आर्य वीर दल ने दी श्रद्धांजलि, कार्रवाई की मांग

0
20

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हिंदू पर्यटकों को आर्य वीर दल ने दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आगर, सोमवार।
सार्वदेशिक आर्य वीर दल, आगर जिले के तत्वाधान में आज आगर के कंपनी गार्डन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में विगत दिनों हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में आयोजित किया गया था। श्रद्धांजलि सभा में हमले में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के पश्चात संगठन की ओर से एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा गया, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में दोषियों को जल्द सजा दिलाने और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं, इसके लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई।

इस अवसर पर जिले भर से आए संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देना भी रहा।

सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता को बल देने वाले इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में संवेदनशीलता और जागरूकता दोनों को गहराई से छुआ।