मुंबई, 25 मई 2025: आर्य समाज की गौरवमयी परंपरा के १५० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, आर्य प्रतिनिधि सभा मुंबई के तत्वावधान और आर्य वीर दल मुंबई के आयोजन में ८०वाँ आदर्श जीवन निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आवासीय शिविर विशेष रूप से बालकों के सर्वांगीण विकास और संस्कारित भविष्य के निर्माण हेतु समर्पित है।
शिविर की विशेषताएँ
आर्य वीर दल सदैव बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित और संस्कारित जीवन के लिए प्रशिक्षित करता रहा है। इस शिविर में प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे:
🔹 योग व आसान
🔹 कराटे, लाठी, भाला, तलवार
🔹 आर्चरी और गन शूटिंग
🔹 स्केटिंग, लेज़िम, डम्बल
🔹 सूर्य नमस्कार और भूमि नमस्कार
🔹 रस्सा और मल्लखंभ
🔹 संध्या, हवन और वैदिक सिद्धांतों का परिचय
🔹 भाषण कला में दक्षता
आयोजन विवरण
📅 तिथि: रविवार, २५ मई से रविवार, १ जून २०२५
📍 स्थान: डी.ए.वी. स्कूल, नेरूल, नवी मुंबई
👦🏻 आयु सीमा: 12 से 24 वर्ष
💰 शिविर सहयोग शुल्क: ₹1500/- मात्र
नोट: रजिस्ट्रेशन लिंक शीघ्र ही जारी की जाएगी। सीटें सीमित हैं, अतः शीघ्रता करें!
संपर्क करें
📞 98691 13402 | 90294 21718 | 98923 59720 | 98202 55356
एक सुनहरा अवसर
अपने बच्चों को चरित्र निर्माण, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और वैदिक मूल्यों से सुसज्जित करने का।










