हो जाओ तैयार साथियों

0
30

हो जाओ तैयार साथियों

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार ।
अगर देश के काम न आये,
तो जीवन बेकार ।। टेक ।।
हो जाओ…..

अर्पित कर दो तन मन धन,
मांग रहा बलिदान ।
उठे हुए माथे के सम्मुख,
ठहर न पाती हार ।।१।।
हो जाओ…….

सोचने का समय गया,
उठो लिखो इतिहास नया ।
वंशी फेंको और उठा लो,
हाथों में तलवार ।।२।।
हो जाओ……..

कांप उठे धरती अम्बर और,
उठा लो ऊंचा स्वर ।
कोटि-कोटि कण्ठों से गूंजे देश,
की जय-जयकार ।।३।।
हो जाओ……..