प्रभु से जरा मन,लगा के तो देखो।

0
31

प्रभु से जरा मन,लगा के तो देखो।

प्रभु से जरा मन,
लगा के तो देखो।
यह चंचल बड़ा मन,
लगा के तो देखो ।। टेका।
प्रभु से……

न दुःख ही रहेगा,
न गम ही रहेगा।
यह नुस्खा जरा,
आजमा के तो देखो।।
प्रभु से जरा…….

यह चांद और सूरज,
जमी और सितारे।
यह किसके सहारे,
निगाह से तो देखो।।
प्रभु से जरा……

हवन और सन्ध्या,
कभी तुम न भूलो।
यह दिन रात नियम,
बनाके तो देखो।।
प्रभु से जरा……..

जन्म-जन्म के सब,
मिटेंगे झमेले।
शरण उस प्रभु की,
आके तो देखो।।
प्रभु से जरा……