जाति को जीवन दो भगवान

0
7

जाति को जीवन दो भगवान

जाति को जीवन दो भगवान । २ ।।
टेका। बार बार…

आशा का अंकुर उपजा दो,
परहित का पीयूष पिला दो ।

सेवा का सन्मार्ग सुझा दो,
साहस का सोपान ।।१।। जाति को…

प्रेम एकता का वर-वर दो,
ज्ञान उजाला घर-घर कर दो।
कूट-कूट हृदयों में भर दो,
स्वाभिमान सम्मान ।।२।। जाति..

देश काल अनुसार चलें हम,
सद्बुद्धि उपयोग करें हम ।
संकीर्णता का भूत भगा दो,
हों सब लोग समान ।।३।। जाति को…..

देश भक्ति की ज्योति जगा दो,
धर्म धाम का द्वार दिखा दो ।