तव चरणों की छाया पाकर
तव चरणों की छाया पाकर,
शीतल सुख उपभोग करें हम ।। तव…
भारत माता की सेवा का,
व्रत भारी हे नाथ! करें हम ।। तव…
माँ के हित की रक्षा के हित,
न्यौछावर निज प्राण करें हम ।। तव…
पाप शैल को तोड़ गिरायें,
वेदार्थ निज शीश धरे हम । तव…
राग द्वेष को दूर हटाकर,
प्रेम मंत्र का जाप करें हम ।। तव…
फूले दयानन्द की फुलवारी,
विद्यामधु का पान करें हम ।। तव…
प्रातः सायं तुझको ध्यावें,
तेरा ही गुणगान करें हम ।। तव…










