प्रभु तेरा ओम् नाम सबका सहारा है।
प्रभु तेरा ओम् नाम
सबका सहारा है।
सारे ब्राहाण्ड का,
जीवन आधारा है।। टेक ।।
प्रभु तू है सुखों का दाता,
तुही भवसागर त्राता-२
भक्तों को पार लगाता,
मन का उजियारा है ।। प्रभु तेरा……
जग को रचाने वाला,
बिगड़ी बनाने वाला-२
दुःखड़े मिटाने वाला,
सखा तू हमारा है ।।
प्रभु तेरा… कण-कण
में तू है समाया,
सब में है तेरी छाया-२
किसी ने न भेद पाया,
कैसा ये नजारा है ।।
प्रभु तेरा……
सुखमय संसार बनाया,
वेदों का ज्ञान कराया,
तेरे ही द्वार आया,
प्रीतम प्रभु न्यारा है ।।
प्रभु तेरा……










