उठो बन्नी करो सेवा यही कर्तव्य तेरा है।

0
61

उठो बन्नी करो सेवा यही कर्तव्य तेरा है।

उठो बन्नी करो सेवा
यही कर्तव्य तेरा है।
बनाओ स्वर्ग घर अपना
यही कर्तव्य तेरा है।।

पहुँचाओ सुख सभी को तुम,
न पहुँचे दुःख किसी को भी।
कभी कटु वाक्य मत कहना,
यही कर्तव्य तेरा है।।१

वो देगी सास भी ताने,
वो देगी ननद भी ताने।
कभी भी जबाब मत देना
यही कर्तव्य तेरा है।।२

सभी से मिल के रहना तुम,
नहीं झगड़ा मचाना तुम।
उठाना प्रेम का बीड़ा
यही कर्तव्य तेरा है।।३

तेरा कर्तव्य ए वरनी,
करो चितलाय पति-सेवा।
पति का जीत लेना मन,
यही कर्तव्य तेरा है।।४