भारत पर कष्ट पड़े हैं
भारत पर कष्ट पड़े हैं,
वीरों ने युद्ध लड़े हैं,
मरने से नहीं डरे हैं।
ये भारत तो हमको प्यारा है,
दुनियाँ से न्यारा है…..
आजाद बोस बिस्मिल ने
तुझ पर ही जान गंवाई।
तेरे मान की खातिर वीरों
ने फांसी खाई।
तेरे पावन चरणों में आकाश
झुका देगें हम।
तेरी राहों में हो जो सोले,
तो खुद को बिछा देगें हम….।।१।।
उत्तर में देखें तो कश्मीर
बहुत प्यारा है।
दक्षिण में देखें तो सागर
का यह नजारा है।
गंगा सतलुज का पानी,
पहनाए चुनरिया दानी।
वीरों की अमर कहानी,
सब जाने ये हिन्दुस्तानी….।।२।।
जब-जब दुश्मन यहाँ आए,
इस माँ पर आँच न आए।
इस भारत माँ की खातिर
हम अपना खून बहायें।
गणतन्त्र दिवस जब आये,
सब नाचे खुशी मनायें।
खुशियों के गीत सुनाएं,
सब मिलकर इसे मनायें।










