वीर नौजवानो यही हठ ठानी।
वीर नौजवानो यही हठ ठानी।
देश बचाना है-शत्रु जमाना है।
जितने भी नौजवां यहां हैं
कह दो हाथ उठा के।
वैदिक धर्म की रक्षा करेंगे,
सिर की भेंट चढ़ाके।
काटें या कटेंगे पीछे ना हटेंगे
‘भीष्म’ ने यह ठाना है-शत्रु जमाना है।
योरुप के देशों में युद्ध की
अग्रि भड़क रही है।
पापिस्तां के ऊपर भी
वह बिजली कड़क रही है।
नहीं बचेगा, चक्र में फँसेगा,
झगड़ा बढ़ाना है-शत्रु जमाना है।
देन शहीदों की समझो
यह माता की आजादी।
पाकिस्तानी करना चाहते हैं
इसकी बरबादी। देश अमरीका,
न मित्र किसी का,
चाहता लड़ाना है-शत्रु जमाना है।
गैरों के हाथों में आज भी है,
गिलगिट की घाटी।
उसकी भैंस बतावै दुनियां
जिसके हाथ में लाठी।
झगड़ा ठनेगा, जाने क्या बनेगा,
कश्मीर पर निशाना है-शत्रु जमाना है।










