आर्यवीरो जल्दी जागो
आर्यवीरो जल्दी जागो,
कर में ले बन्दूकें भागो।
देश को बचाना है हो
देश को बचाना है।
देश को बर्बाद कर रहे
यहाँ पै सब मिटाने हैं।
देश में गद्दारी कर रहे
यहाँ से सभी भगाने हैं।
‘ओ३म्प्रकाश’ ना परवाह करना,
देश के हित में तुमको मरना।
शस्त्र को उठाना है-हो-
देश को बचाना है।
निर्दोषी लोगों की हत्या
नित्य यहाँ पर होती है।
स्त्री और बच्चों के ऊपर
दया नहीं कुछ होती है।
जिन्दों को ही आग लगाकर,
या गोली उन पर चलवाकर।
दुष्टों को मरवाना है हो-
देश को बचाना है।
सच्ची कहने वालों को
यहाँ जीने का अधिकार नहीं।
बिन अपराध मारे जाते सुनता
कोई पुकार नहीं।
जला जा रहा है पंजाब,
नेता देते नहीं जवाब।
कुर्सी को बचाना है-हो-
देश को बचाना है।
सारे भारतवर्ष के अन्दर
पहला राज्य बताते हैं।
उसी राज्य के अन्दर ये
जान बचाकर जाते हैं।
आज उग्रवाद फैला सबसे
बड़ा यही झमेला।
आतंक को मिटाना है-
ही-देश को बचाना है।










