भगवान् मेरा जीवन संसार के लिए हो।
भगवान् मेरा जीवन,
संसार के लिए हो।
मेरी जिंदगी हो लेकिन,
उपकार के लिए हो ॥
मन बुद्धि और तन से
सब विश्व का भला हो।
चाहे हमारी नैया हो-ऽऽ
मझधार के लिए हो….
हम में विवेक जागे
हम धर्म को न भूलें।
चाहे हमारी गर्दन हो ऽऽ
तलवार के तले हो….
सुन्दर स्वभाव मेरा
दुश्मन के मन को भावे।
वह देखते ही कहदे हो-ऽऽ
तुम प्यार के लिए हो….










