आओ मिल कर विचार करें
आओ मिल के विचार करें।
पहले हम आप सुधरें,
फिर औरों का सुधार करें
बचें पाप की कमाई से,
सदा शुभ कर्म करें।
रहें दूर बुराई से,
आओ मिल के विचार करें-
यहाँ सब रह जायेगा,
यहाँ सब रह जायेगा
दिया हुआ जो हाथ से,
वही साथ निभायेगा
आओ मिल के विचार करें-
हैं सभी मेहमान यहाँ, हैं
सभी मेहमान यहाँ करके
भलाई जो गये हैं,
उनके निशान यहाँ
हम भी ऐसे काम करें,
हम भी ऐसे काम करें
जब तक दुनियाँ रहे,
सूरज की तरह चमकें
आओ मिल के विचार करें-
भगवान् को याद करें,
भगवान् को याद करें
जीवन कीमती है,
न उसे बरबाद करें
यह कामना सेवक की,
यह कामना सेवक की
प्रभु हमें दो सुमति,
यह भावना है सबकी
आओ मिल के विचार करें-
□□□










