ओम् की बोलो जय-जयकार
ओम् की बोलो जय-जयकार,
बधाई होवे।
१- पहली बधाई उस
परमपिता की होवे,
जिसने बनाया सब संसार
, बधाई होवे।
२- दूजी बधाई उन दादी,
दादा की होवे,
जिन्होने बनाया सब परिवार,
बधाई होवे।
३- तीजी बधाई उन
माता पिता की होवे,
जाए जिन्होने ऐसा लाल,
बधाई होवे।
४- चौथी बधाई उन
बुआ बहनों की होवें,
खुशियां मनाई हैं अपार,
बधाई होवे।
५- पांचवी बधाई उन
पण्डित महाराज की होवे,
कराया जिन्होनें संस्कार,
बधाई होवे।










