उठो सोने वालो जगाने को आये
उठो सोने वालो
जगाने को आये,
समाचार सुन्दर
सुनाने को आये।
बनो सारे ज्ञानी पढ़ो
वेद वाणी तुम्हे वेदवाणी
सुनाने को आये ।।१।।
मानव जनम विश्वभर
में है उत्तम।
इसी को सफल हम
बनाने को आये।।२।।
करो काम पर दुःख
न होवे किसी को।
प्रभुवर की आज्ञा
बताने को आये।।३।।
सभी का भला हो
सभी का भला हो।
यही भाव दिल में
बिठाने को आये।।४।।
सदा आप सत्संग में
आया करें।
प्रतिज्ञा सभी से
कराने को आये।। ५ ।।
रचाया है उत्सव
सभी आर्यों ने।
अवश्य ही पधारें
बुलाने को आये।।६।।
महोत्सव की शोभा
तुम्हीं से बढ़ेगी।
यह संदेश घर-घर
सुनाने को आये।।७।।
जो किसी से अदावत
न दगा करते हैं,
वही आराम से
दुनियाँ में रहा करते हैं।










