हे ज्ञानवान् भगवन हमको भी ज्ञान दे दो।
हे ज्ञानवान् भगवन हमको भी ज्ञान दे दो।
करूणा के चार छींटें, करूणा निधान दे दो।।
हे ज्ञानवान् भगवन्……
१. सुलझा सकें हम अपने जीवन के उलझनों को।
प्रज्ञा, ऋतम्भरा और, बुद्धि का दान दे दो।।१।।
हे ज्ञानवान् भगवन्……….
२. अपनी मदद हमेशा खुद आप कर सकें जो।
इन बाजूओं में शक्ति, हे शक्तिमान दे दो।।३।।
हे ज्ञानवान् भगवन्………
३. उपकार भावना से निर्भीक सत्य वाणी
मीठे ही शब्द बोलें ऐसी ज़बान दे दो।
हे ज्ञानवान् भगवन्……
४. दाता तुम्हारे दर पर किस चीज़ की कमी है।
चाहो तो निर्धनों को, दौलत की खान दे दो।।२।।
हे ज्ञानवान् भगवन्……
५. तुम देवता हो सब की बिगड़ी बनाने वाले
जीवन सफल बने जो थोड़ा सा ध्यान दे दो।
हे ज्ञानवान् भगवन्…….
६. डर है पथिक तुम्हारा रास्ता न भूल जाएं
भक्तों की मंडली में हमको भी स्थान दे दो।
हे ज्ञानवान् भगवन् …….










