करना है निर्माण
करना है निर्माण
हमें तो करना है।
आर्य राष्ट्र निर्माण
हमें तो करना है।
देश में जन्म लिया है तूने,
माँ का दूध पिया है तूने,
जीवन अपना दान
हमें तो करना है।
कहाँ गयी वो तेरी जवानी,
खून तेरा क्या बन गया पानी,
कष्ट महान आसान
हमें तो करना है।
ऋषि ने जो मार्ग दिखलाया,
श्रद्धानन्द ने है अपनाया,
लेखराम बलिदान
हमें करना है।
वीरों अब घर-घर जाकर,
सोया मानव फिर से जगाकर,
वेद पढ़ो अभियान
हमें तो करना है।
नेकी बदी की दो गाड़ियाँ रहती सदा तैयार,
मूर्ख चढ़ते बदी पर और नेकी पर होशियार।










