धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
मानों तेज छुरे की है धार-समान
धर्मवीर के लिए है बिछौने के सामान
धर्मवीर है रक्षा का प्रज्ञ प्रमाण
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
धर्म-मार्ग पे शीश कटाते हुए
वो जलाते हैं कर्तव्यों के दीये
कर्तव्यों के दीये
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
धर्मवीर जो जागृत जीवन जीते
शुभ जन्म उन्हें ईश्वर देते
ईश्वर देते
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
वेद-आज्ञा है जनजीवन हो मधुर
वाणियाँ रसभरीं हों विचिन्त्य विदुर
हों विचिन्त्य विदुर
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
सत्यवादी बनो – गुण धारण करो
शास्त्र-बोध करो, अवगुण ना धारो
अवगुण ना धारो
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
उत्तम पदार्थों का सेवन करो
कल्याण का मार्ग यही है, चलो
यही है, चलो
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
आयु को बढ़ाओ, ज्ञानियों के सङ्ग
ज्ञानियों द्वारा करो ज्ञान-गठन
करो ज्ञान-गठन
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
आयु को बढ़ाओ ज्ञानियों-सङ्ग
ज्ञानियों द्वारा करो ज्ञान-गठन
ज्ञान-गठन
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
वेदों का करो तुम श्रवण-मनन
जीवन कर दो प्रभु के अर्पण
प्रभु के अर्पण
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान
मानों तेज छुरे की है धार-समान
धर्मवीर के लिए है बिछौने के सामान
धर्मवीर है रक्षा का प्रज्ञ प्रमाण
धर्म-मार्ग पे चलना नहीं है आसान










