मेरी रसना से, प्रभु तेरा नाम निकले
मेरी रसना से, प्रभु तेरा नाम निकले
हर घड़ी, हर पल, ओ३म् नाम निकले
ओ३म् नाम निकले ऽऽऽऽऽऽऽ
सुन्दर नाम निकले ऽऽऽऽऽऽऽ
प्यारा नाम निकले ऽऽऽऽऽऽऽ
मेरी रसना से, प्रभु तेरा नाम निकले
हर घड़ी, हर पल, ओ३म् नाम निकले
तेरी भक्ति के गीत, प्रभु गाया करूँ
हृदय को मैं शुद्ध बनाया करूँ
तेरी याद में ही, सुबह और शाम निकले
हर घड़ी, हर पल, ओ३म् नाम निकले
मैं तो ओ३म् ही ओ३म्, ध्याया करूँ
सच्ची श्रद्धा की अग्नि, जलाया करूँ
तेरी मस्ती में, दिन और रात निकले
हर घड़ी, हर पल, ओ३म् नाम निकले
रोम रोम में, ओ३म् बसाऊँ मैं
शुभ कर्मों की भेंट, चढ़ाऊँ मैं
ओ३म् जपते ही, अन्तिम साँस निकले
हर घड़ी हर पल ओ३म् नाम निकले
मेरी रसना से प्रभु तेरा नाम निकले
हर घड़ी हर पल ओ३म् नाम निकले
मेरी रसना से प्रभु तेरा नाम निकले
हर घड़ी हर पल ओ३म् नाम निकले










