ये रास्ता है लम्बा, काहे करे अचम्भा
ये रास्ता है लम्बा
काहे करे अचम्भा
ये रास्ता है लम्बा ऽऽऽऽ
ये रास्ता है लम्बा
काहे करे अचम्भा
ये रास्ता है लम्बा ऽऽऽऽ
उस पार आनन्द
इस पार सारे
ले चल ओ माँझी किनारे
किनारे
ले चल ओ माँझी किनारे
है लक्ष्य हमारा फौलादी
फौलादी
दूर यहाँ से धाम प्रभु का
हाल ना पूछो विकल जिया का
गहरा सागर
डूबन का क्या डर !
जब हम हैं तेरे सहारे
सहारे
ले चल ओ माँझी किनारे
उस पार आनन्द
इस पार सारे
ले चल ओ माँझी किनारे
किनारे
ले चल ओ माँझी किनारे
ये रास्ता है लम्बा
काहे करे अचम्भा
ये रास्ता है लम्बा ऽऽऽऽ
लहरें देखूँ
जी लहराए !
मन-दर्पण में प्रभु मन-भाए
जल-दर्पण में प्रभु मन-भाए
प्यासी अखियाँ चाहे मन बसिया
बात मिलन की विचारे
विचारे
ले चल ओ माँझी किनारे
उस पार आनन्द
इस पार सारे
ले चल ओ माँझी किनारे
किनारे
ले चल ओ माँझी किनारे
ये रास्ता है लम्बा
काहे करे अचम्भा
ये रास्ता है लम्बा ऽऽऽऽ










