मिलता है सच्चा सुख केवल
मिलता है सच्चा सुख केवल
भगवान् तुम्हारे चरणों में
है विनती यही छिन छिन पल-पल
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में (1)
मिलता है सच्चा सुख केवल
भगवान् तुम्हारे चरणों में
यदि बैरी सब सन्सार बनें
मेरा जीवन मुझ पर भार बने
चाहे मौत गले का हार बने,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा सुख केवल
भगवान् तुम्हारे चरणों में
चाहे संकट ने आ घेरा हो,
चाहे चारों ओर अँधेरा हो
पर चित्त न डग-मग मेरा हो,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा सुख केवल
भगवान् तुम्हारे चरणों में
चाहे अग्नि परीक्षा में जलना हो
चाहे काँटों पर भी चलना हो
चाहे छोड के देश निकलना हो
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा सुख केवल
भगवान् तुम्हारे चरणों में
है विनती यही छिन छिन पल-पल
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
मिलता है सच्चा सुख केवल
भगवान् तुम्हारे चरणों में










