प्रभु सब का है सहारा

0
61

प्रभु सब का है सहारा

प्रभु सब का है सहारा
वह परमपिता हमारा
है सभी बलों का स्वामी
सच्चा सखा हमारा
प्रभु सब का है सहारा
वह परमपिता हमारा

पिछले जन्म में शायद
अपध्यान कर लिया हो
धनी बन के धन व बल का
अभिमान कर लिया हो
अभिमान में ही शायद
प्रभु ही गया विसारा
प्रभु सब का है सहारा
वह परमपिता हमारा

इस जन्म का यह देह
दीखे है वृद्ध चाहे
अनुभव मगर पुराना
यह तथ्य समझाये
क्यों मुक्त हुआ ना मैं
और दूर था किनारा
प्रभु सब का है सहारा
वह परमपिता हमारा

बलशाली मेरे ईश्वर!
क्षण भर ना दूर होना
व्याकुल मैं होके तुमको
चाहूँ कभी न खोना
मुझे वृद्ध की हो लाठी
और तुम ही हो निस्तारा
प्रभु सब का है सहारा
वह परमपिता हमारा
है सभी बलों का स्वामी
सच्चा सखा हमारा
प्रभु सब का है सहारा
वह परमपिता हमारा