कौन थे स्वामी श्रद्धानंद जी ?

0
150

महर्षि दयानन्द जी के अनन्य शिष्य,महान् राष्ट्रभक्त,आर्यसमाज के नेता,स्वतन्त्रता सेनानी,अमर बलिदानी और शुद्धि (घर वापसी) अभियान के महान प्रणेता

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी

१) आर्ष शिक्षा पद्धति पुनः स्थापित कर जिसने मैकाले की शिक्षा-नीति का करारा जवाब दिया वो थे स्वामी श्रद्धानंद जी ।

२) जिसे डॉ. अम्बेडकर ने दलितों का सबसे बड़ा मसीहा कहा, जिसे महात्मा गाँधी अपना बड़ा भाई कहते थे वो थे स्वामी श्रद्धानंद जी

३) जिसने चाँदनी चौक में संगीनों के सामने सीना खोलकर अंग्रेजी पुलिस को गोली चलाने के लिए ललकारा था वो थे स्वामी श्रद्धानंद जी

४) जिसे जामा मस्जिद के मिम्बर और स्वर्ण मन्दिर के अकाल तख्त साहब से प्रवचन करने का गौरव प्राप्त हुआवो थे स्वामी श्रद्धानंद जी।

५) जिसने भारत को लोक अदालतों का विचार दिया वो थे स्वामी श्रद्धानंद जी

६) जिसने भारतीय स्वामित्व में पहला राष्ट्रीय स्तर का दैनिक अखबार प्रकाशित किया वो थे स्वामी श्रद्धानंद जी

७) जिसने अमृतसर में जलियाँवाला बाग काण्ड के बाद कॉग्रेस का अधिवेशन करवाने की हिम्मत दिखाई वो थे स्वामी श्रद्धानंद जी

८) 20 वीं सदी का चमत्कारी एवं प्रेरक व्यक्तित्व थे स्वामी श्रद्धानंद जी।

९) महर्षि दयानन्द का उत्तराधिकारी थे स्वामी श्रद्धानंद जी ।

१०) निर्भीक संपादक थे स्वामी श्रद्धानंद जी

११) गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार का संस्थापक थे स्वामी श्रद्धानंद जी

१२) अपने समय का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता थे स्वामी श्रद्धानंद जी

१३) शुद्धि अभियान का प्रणेता थे स्वामी श्रद्धानंद जी ।

१४) सद्भाव का प्रतीक थे स्वामी श्रद्धानंद जी ।

१५) देश और धर्म पर बलिदानी थे स्वामी श्रद्धानंद जी की।

१६) लोक कल्याण के लिए अपनी समस्त सम्पत्ति दान कर देने वाला सर्वत्यागी अमर बलिदान संन्यासी थे स्वामी श्रद्धानंद जी ।