यदि बोलो तो मधुर बोलो
यदि बोलो तो मधुर बोलो,
कटु वचन मत सीखो।
यदि बचा सको तो प्राण बचाओ,
हिंसा करना मत सीखो।
यदि लगा सको तो बाग लगाओ,
विनाश करना मत सीखो।
यदि राह दिखा सको तो
सही दिशा बताओ,
भटकाना मत सीखो।
यदि जला सको तो दीप जलाओ,
दिल दुखाना मत सीखो।
यदि मिटा सको तो अहंकार मिटाओ,
प्रेम मिटाना मत सीखो।
यदि कमा सको तो पुण्य कमाओ,
पाप कमाना मत सीखो।
यदि बोलो तो सत्य ही बोलो,
असत्य कहना मत सीखो।










