नादान इन्सान बदिया न कर
नादान इन्सान बदिया न कर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर
उत्तम ये चोला प्रभु ने दिया
बदले में इसके न कुछ भी लिया
दुनिया में आके तू जब तक जिया
कभी उस पिता का न सुमिरन किया
पल पल में आयु गयी सब गुजर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर
नादान इन्सान बदिया न कर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर
जुल्मों सितम तू करेगा कहाँ
जगह वो बता दे प्रभु न वहाँ
ढूँढो यहाँ तो मिलेगा यहाँ
ढूँढो वहाँ तो मिलेगा वहाँ
कण कण में व्यापक है ईश्वर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर
नादान इन्सान बदिया न कर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर
अगर बेवशों को सतायेगा तू
तो खुद भी सताया जायेगा तू
जहर गर किसी को पिलायेगा तू
तो अपनी भी गर्दन कटायेगा तू
बड़ा न्यायकारी है ईश्वर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर
नादान इन्सान बदिया न कर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर
बुराई का बदला बुराई यहाँ
भलाई का बदला भलाई यहाँ
वही तो मिलेगा परलोक में
करी तूने जैसी कमाई यहाँ
चल चल “बेमोल” सीधी डगर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर
नादान इन्सान बदिया न कर
बुरा फल मिलेगा, तू पापों से डर










