मन के गहरे अँधियारे में

0
652

मन के गहरे अँधियारे में

मन के गहरे अँधियारे में
ओ३म् का नाम दिये जैसा

जिस जिसने है ओ३म् को ध्याया
उसने जीवन का सुख पाया
साँसों के बहते धारे में
ओ३म् का नाम दिये जैसा
मन के गहरे अँधियारे में
ओ३म् का नाम दिये जैसा

क्या मेरा, क्या मेरा-अपना
सारा जग है झूठा सपना (1)
जग माया के चौबारे में
ओ३म् का नाम दिये जैसा
मन के गहरे अँधियारे में
ओ३म् का नाम दिए जैसा

कोई न जिसका इस दुनिया में
ओ३म् ही उसकी बाहें थामे
बिन चन्दा के पखवारे में
ओ३म् का नाम दिए जैसा
मन के गहरे अँधियारे में
ओ३म् का नाम दिए जैसा

मन के गहरे अँधियारे में
ओ३म् का नाम दिये जैसा