यज्ञ जीवन का हमारे श्रेष्ठ सुन्दर कर्म है
यज्ञ जीवन का हमारे
श्रेष्ठ सुन्दर कर्म है
यज्ञ का करना कराना
आर्यों का धर्म है
यज्ञ से हो दिशि सुगन्धित
शान्त हो वातावरण
यज्ञ से सब ज्ञान होवे
यज्ञ से शुद्धाचरण
यज्ञ जीवन का हमारे
श्रेष्ठ सुन्दर कर्म है
यज्ञ से हो शुद्ध काया
व्याधियाँ सब नष्ट हो
यज्ञ से सुख सम्पदा हो
दूर सारे कष्ट हों
यज्ञ जीवन का हमारे
श्रेष्ठ सुन्दर कर्म है
यज्ञ है प्रिय मोक्षदाता
यज्ञ शक्ति अनूप है
यज्ञमय यह विश्व है
सत्कर्म यज्ञ स्वरूप है
यज्ञ जीवन का हमारे
श्रेष्ठ सुन्दर कर्म है
यज्ञ का करना कराना
आर्यों का धर्म है
यज्ञ जीवन का हमारे
श्रेष्ठ सुन्दर कर्म है










