शोधन प्रभु का करें, ढूँढे तू दर-बदर
शोधन प्रभु का करें
ढूँढे तू दर-बदर
प्रभु तो है अन्तर में
तू दर्शन किए जा
शोधन प्रभु का करें
अपनी कर्तृत्व शक्ति का
सुकृत है ईश्वर
सुकृत है ईश्वर
लोक-लोकांतरों में
उसका निर्माण दिखेगा
शोधन प्रभु का करें
उसी ने दिखाई है
रचना जगत् की
रचना जगत् की
उसी की नज़र से देख
सृष्टिकर्ता दिखेगा
शोधन प्रभु का करें
यह प्रश्न अनास्था का
होssssss
द्योतक नहीं है
द्योतक नहीं है
वरन् गहरी श्रद्धा भक्ति का
प्रकाशक दिखेगा
शोधन प्रभु का करें
न जाति प्रजा जन या देश का
करे भेद वो कभी भी
करे ना भेद
वह सर्वत्र है विद्यमान्
तो सबकी सुनेगा
शोधन प्रभु का करें
तेरा कौन सा है यज्ञ
जो शान्तिकारक है
जो शान्तिकारक है
वही यज्ञ करना चाहूँ
जो शान्ति करेगा
शोधन प्रभु का करें
मैं शान्ति के साथ प्रभु !
तुझे चाहता हूँ
तुझे चाहता हूँ
मैं जानू तड़प के बिना
तू कभी ना मिलेगा
शोधन प्रभु का करें
ढूँढे तू दर-बदर
प्रभु तो है अन्तर में
तू दर्शन किए जा
शोधन प्रभु का करें










