परब्रह्म ही है मूलरूप कारण ब्रह्माण्ड का

0
59

परब्रह्म ही है मूलरूप कारण ब्रह्माण्ड का

परब्रह्म ही है मूलरूप
कारण ब्रह्माण्ड का
ब्रह्माण्ड पूर्ण अन्शरूप
है बलद बलवान् का


कारण ब्रह्माण्ड का
बलद बलवान् का
परब्रह्म ही है मूलरूप
कारण ब्रह्माण्ड का

तेरे जैसा फुर्तीला शासक
और कहीं नहीं
फुर्तीला मानुष का है मन
पर प्रभु सदृश्य नहीं


स्वप्रकाश में ही स्थित है प्रभु
रक्षक सन्सार का
रक्षक सन्सार का
रक्षक सन्सार का
परब्रह्म ही है मूलरूप
कारण ब्रह्माण्ड का

आश्रित नहीं किसी पे
प्रभु ‘स्वभूत्योजा’ है
राई से पहाड़ों तलक
सब उसकी शोभा है


व्यापक है पञ्चतत्व में
है वर्चस विज्ञान का
वर्चस विज्ञान का
वर्चस विज्ञान का
परब्रह्म ही है मूलरूप
कारण ब्रह्माण्ड का

भूमि के रचने वाले ने
परिचय प्रवर दिया
जो समझ ना सका
उसे अन्धा समझ लिया


निज ओज में है प्रभु अनुपम
जानो महानता
जानो महानता
जानो महानता
परब्रह्म ही है मूलरूप


कारण ब्रह्माण्ड का
ब्रह्माण्ड पूर्ण अन्शरूप
है बलद बलवान् का
कारण ब्रह्माण्ड का
बलद बलवान् का
परब्रह्म ही है मूलरूप
कारण ब्रह्माण्ड का