सबको मीठे वचन सुना कर मन में हर्षित होना
सबको मीठे वचन सुना कर
मन में हर्षित होना
बोल के कड़वे शब्द
किसी का चैन कभी न खोना
होऽऽऽऽऽ होऽऽऽऽऽ
गृहस्थ आश्रम को आनन्दित रखने में
जीवन में सारे सुखों को चखने में
गृहणी का मुख्य स्थान
करे सबका ही सम्मान
शब्द कोई बिन जाँचे परखे
मुख से बाहर हो ना
होऽऽऽऽऽ होऽऽऽऽऽ
सबको मीठे वचन सुना कर
मन में हर्षित होना
बोल के कड़वे शब्द
किसी का चैन कभी न खोना
होऽऽऽऽऽ होऽऽऽऽऽ
किसी को हानि न पहुँचे तेरी वाणी से
करके छान बीन बोलो हर प्राणी से
घाव भर जाता है गोली का
लेकिन भरता न बोली का
बिन सोचे समझे जो बोले
उसको पड़ता रोना
होऽऽऽऽऽ होऽऽऽऽऽ
सबको मीठे वचन सुना कर
मन में हर्षित होना
बोल के कड़वे शब्द
किसी का चैन कभी न खोना
होऽऽऽऽऽ होऽऽऽऽऽ
मधुर वचन है औषधि इसको मत भूलो
हो शब्द शहद से मीठे हृदय को छू लो
वाणी से न लो बाण का काम
बने धरा स्वर्ग का धाम
“नरेश” कलह नहीं रहे कहीं भी
हो सन्सार सलोना
होऽऽऽऽऽ होऽऽऽऽऽ
सबको मीठे वचन सुना कर
मन में हर्षित होना
बोल के कड़वे शब्द
किसी का चैन कभी न खोना
होऽऽऽऽऽ होऽऽऽऽऽ










