200 मोटर साइकिल यात्रा दिल्ली से टंकारा
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती एवं महाशय धर्मपाल जी की 100वीं जयंती पर शिवरात्रि और ऋषि-दयानन्द-बोधोत्सव पर 200 मोटर साइकिल यात्रा दिल्ली से टंकारा ।
यात्रा प्रारंभ 4 मार्च 2024
यात्रा समाप्त 12 मार्च 2024
मोटर साइकिल यात्रा के जरूरी निर्देश
*प्रत्येक यात्री को MDH की ओर से tracksuit और 2 T-Shirts प्रदान किये जायेंगे।
- यात्रा में भोजन व आवास की व्यवस्था व्यवस्थापकों की ओर से होगी।
- मोटरसाइकिल बहुत अच्छी हालत में होनी चाहिए ।
- बाइक पुरानी न हो और 125 CC से ऊपर की होना चाहिए ।
- बाइक की सर्विस करवा लेवें ।
- सुरक्षा हेतु राइडर ग्लव्स और knee कैप खरीदें ।
- यात्रा ले लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जैसे ब्रश, पेस्ट, इनरवेअर, टॉवल, आदि रख लें। अनावश्वक सामान, कपड़े आदि न ले जावें।
- मोटरसाइकिल यात्रा में साथ में चलना अनिवार्य है। सभी एक साथ चले।
- यात्रा के निमय का पालन करना सभी को अनिवार्य है, निर्धारित समय का ध्यान रखें।
- बहुत ही विषम परिस्थिति में नियम में अध्यक्ष की अनुमति से नियम में परिवर्तन किया जा सकता है ।

मोटर साइकिल यात्रा के ट्रैफिक नियम
- समय और सुरक्षा की दृष्टि से फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी पूरी यात्रा में निषेध है।
- मोटरसाइकिल चलते समय फ़ोन या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग न करें।
- हेलमेट पहननाः बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
- मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति से ज्यादा नहीं बैठ सकते और दोनों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है
- अन्य कारों, विशेष रूप से ट्रकों, लॉरियों और सड़कों पर चलने वाली बसों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- आप जिस वाहन को ओवरटेक कर रहे हैं, उसके आगे देखें और आगे बढ़ने से पहले सवार या चालक को सूचित करें।
- जितना हो सके अपने लो बीम का उपयोग करें, लेकिन जब आपको रात में पूरी सड़क देखने की आवश्यकता हो तो अपने हाई बीम को भी चालू कर सकते है।
- कभी-कभी, आपके सामने वाली कारें आपके हॉर्न को अच्छी तरह से नहीं सुन पाती हैं इसलिए अपने flickering headlights का उपयोग उन्हें यह बताने के लिए करें कि आप उन्हें पास करना चाहते हैं। उन्हें पहले बताए बिना उन्हें क्रॉस न करें।
- बहुत ही विषम परिस्थिति में नियम में अध्यक्ष की अनुमति से नियम में परिवर्तन किया जा सकता है ।

यात्रा का रूट
दिल्ली से टंकारा
यात्रा प्रारंभ 4 मार्च 2024
यात्रा समाप्त 12 मार्च 2024











