11वाँ वार्षिकोत्सव समारोह 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं विराट सत्संग

0
39

11वाँ वार्षिकोत्सव समारोह 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं विराट सत्संग

महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के 200 वें जन्मोत्सव पर आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी (डी.ए.वी. स्कूल के पास)ग्राम पंचायत बाघनी तह. नूरपुर जिला कांगड़ा11वाँ वार्षिकोत्सव समारोह 21 कुण्डीय महायज्ञ एवं विराट सत्संग5,6,7, अप्रैल 2024 तदनुसार शुक्रवार शनिवार रविवार सम्वत 2080

निमन्त्रण पत्र

प्रिय सज्जनों

आप सभी को यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि आपके अपने आत्मप्रज्ञा आश्रम बाघनी नरपुर का ग्यारहवां वर्षिकोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इस अवसर पर 21 कुण्डीय चतुर्वेद शतक महायज्ञ वह विराट सत्संग का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है।

आमन्त्रित विद्वान

इस अवसर पर आर्य जगत के मूर्धन्य विद्वान स्वामी शरणानंद परिव्राजक छौंकरवाड़ा कला भरतपुर राजस्थान, श्री प्रताप वैदिक प्रसिद्ध भजनोपदेशक कासमपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश, स्वामी संतोषानंद जी पलाखी, स्वामी आत्मानंद जी बदराणा कैथल हरियाणा, मनमोहन स्वामी नूरपुर, वैद्य रामपाल जी महदा हिसार व अन्य संत जन व आर्यजन पधार रहे हैं। दवा से परेशान रोगी एक्यूप्रेशर चिकित्सा द्वारा डॉक्टर लोकपाल जी हरिद्वार वालों से लाभ ले सकते हैं।

महायज्ञ के ब्रह्मा पूज्य स्वामी सुधाकर जी वेद पाठ-आचार्य शारदा आर्य जी आगरा।

कार्यक्रम का समय:-दिनांक 5 शुक्रवार व 6 शनिवार ।

हवन :- प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक।

भजन व प्रवचन :- प्रात: 9:30 बजे से 11:00 बजे तक।

भजन व प्रवचन :- दोपहर 12:30 बजे से 4:30 बजे तक।

भजन व प्रवचन :- रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक।

रविवार 7 अप्रैल 2024

हवन :- प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक।

जलपान :- प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक।

भजन व प्रवचन :- प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

मुख्य अतिथि

5 अप्रैल 2024 को – श्री अजय महाजन पूर्व विधायक नूरपुर।

6 अप्रैल 2024 को – श्री कर्ण ओबरॉय डायरेक्टर हिमफैड शिमला ।

7 अप्रैल 2024 को – श्री रणवीर सिंह जी निक्का विधायक नूरपुर ।

निवेदन:-इस पवित्र यज्ञ में सभी तन मन धन से सहयोग करें।

व्यवस्थापकः– आर्य समाज नूरपुर व सभी प्रभु भक्त व क्षेत्रीय जनता ।

निवेदक वेद प्रकाशकः- स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती

मो. 8988256770.8219055282

आर्य समाज नूरपुर मो. 9418008044