मान्यवर
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200 वीं जयन्ती पर दो वर्षीय विश्वव्यापी विशेष आयोजनों की श्रृंखला में आयोजित
101 कुण्डीय स्वस्ति यज्ञ एवं वैदिक सिद्धान्त प्रदर्शनी
कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमन्त्रित है।
दिनांक : 17 मार्च 2024, रविवार समय: प्रातः १ बजे से दोपहर 1 बजे तक
सर्व कार्यक्रम अध्यक्ष:- स्वामी शान्तानन्द सरस्वती जी यज्ञ ब्रह्मा :- आदरणीया विमलेश बंसल दर्शनाचार्या जी (दिल्ली) यज्ञ पुरोहित :- आचार्य शक्ति देव जी (रोहतक)
आमन्त्रित विद्ववतगण
श्रद्धेय आचार्य राजेन्द्र जी (आर्ष महाविद्यालय गुरूकुल गौशाला कालवा, जींद) आचार्य वेदमित्र जी (वैदिक परमार्थ आश्रम भऊ, रोहतक) आचार्य यशवीर जी (बोहर, रोहतक) आचार्य सुरेन्द्र जी (भिवानी) आचार्य प्रदीप जी (स्वामी श्रद्धानन्द आर्ष गुरुकुल बरोणा, सोनीपत) आचार्य अभय जी (आदर्श गुरुकुल सिंहपुरा, रोहतक)
श्री शंभुमित्र शास्त्री जी (आदर्श गुरुकुल सिंहपुरा, रोहतक)
भजन
डॉ.सुशील आर्य (रोहतक) वल्लभ मुनि जी (छतीसगढ़)
आयोजक एवं स्थान
दर्शन योग महाविद्यालय (महात्मा प्रभु आश्रित कुटिया) सुन्दरपुर, रोहतक (हरियाणा) संपर्क सूत्र : 702 702 6175
स्नेह निमंत्रण


गीत में भी
101 कुण्डीय स्वस्ति यज्ञ एवं वैदिक सिद्धान्त प्रदर्शनी कार्यक्रम (17 मार्च 2024 रविवार)
🌸 गीत में निमंत्रण 🌺
सुंदरपुर का सुंदरतम, सुंदर प्रोग्राम प्यारा है
आओ आओ शीघ्र बंधुओ, धाम ने तुम्हें पुकारा है।।_
💫 17 मार्च अष्टमी तिथि है, रखना याद चित्त स्मृति है।
आपका अपना स्वस्ति कार्यक्रम, हम तो निवेदित बस निमित्ति हैं।।
सपरिवार निमंत्रित आप हैं, आना सह परिवारा है।।
आओ आओ —
💫101कुल यज्ञ कुंड हैं, 200 किलो घृत और समिधा।
ब्रह्मा विमल वैदेही होंगी, प्रवचन, भोजन सब सुविधा।
स्वाहा, स्वधा की झंकारों में, गूंजेगा प्रभु नारा है।।
आओ आओ —
💫 यज्ञ पुरोहित शक्तिदेव जी, अध्यक्षता स्वामी शान्तानंद।
नाना विद्वान यहां पधारें, मुख्य अतिथि विशिष्ट आनंद।।
सुंदर प्रभु, सुंदर गुरु, शिष्य, पावन सौभाग्य हमारा है।।
आओ आओ —
💫 ठीक नौ बजे हवन है प्रारंभ, एक बजे तक पूर्ण कार्यक्रम।
मध्य में प्रवचन, भजन और सम्मान, देखने योग्य भव्य आयोजन।
अति स्वादिष्ट प्रसादी सहभोज, धन्यवाद प्रभु भारा है।।
आओ आओ आर्य बंधुओ —
💫 हम सब यहां सुंदर होने, जब करेंगे यज्ञ एक साथ में।
सुरभित होगा वातावरण, महकेगी कुटिया दूर देहात में।
धन्य हो जाएगा योग धाम, महकेगा हर परिवारा है।।
आओ आओ —
- निवेदक
दर्शन योग महाविद्यालय महात्मा प्रभु आश्रित कुटिया सुन्दरपुर रोहतक
गीत रचयिता दर्शनाचार्या विमलेश बंसल जी










