बाबुल की दुआयें लेती जा

0
5

बाबुल की दुआयें लेती जा

बाबुल की दुआयें लेती जा,
जो तुझको सुखी संसार मिले।
मैके की कभी न याद आए,
ससुराल में इतना प्यार मिले।१

नाजों से तुझे पाला मैने,
कलियों की तरह फूलों की तरह।
बचपन में झुलाया है तुझको,
बाहों ने मेरी झूलों की तरह।
मेरे बाग की ऐ नाजुक डाली,
तुझे हर पल नयी बहार मिले। २

जिस घर से बँधे हैं भाग तेरे,
उस घर में सदा तेरा राज रहे।
होठों पै हँसी की धूप खिले,
माथे पै खुशी का ताज रहे।
कभी इसकी जोत न हो फीकी,
तुझे ऐसा रूप सिंगार मिले। ३

बीतें तेरे जीवन की घड़ियाँ,
आराम की ठण्डी छांओं में।
काँटा भी न चुभने पाये कभी,
मेरी लाड़ली तेरी पाँवों में।
उस द्वार से भी दुःख दूर रहे,
जिस द्वार से तेरा द्वार मिले ।४