गलत आदतों को छोड़ना :

0
43
  1. पुरानी आदतों पर ध्यान देना।

बार-बार किसी कार्य को करने पर उसकी आदत पड़ जाती है और वह कार्य स्वयं ही होने लगता है। कई बार न चाहते हुये भी अभ्यासवश हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिये उस ओर निरन्तर ध्यान रखना चाहिये। जब उधर ध्यान रखेंगे तो सावधानी बनी रहेगी।

  1. अच्छी आदत का प्रारम्भ-

यदि कोई गलत आदत पड़ गई है तो उसके स्थान पर कोई अच्छी आदत, जैसे देर से उठने पर प्रातःकाल जल्दी उठ कर भ्रमण व्यायामादि के अभ्यास, को प्रारम्भ करना चाहिए।

  1. प्रतिज्ञा-

‘क्रतुमयः पुरुषः’ व्यक्ति अपने संकल्पों का बना होता

है। वह मन में जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है। अपने संकल्प को बार-बार दोहराते रहना और अपने आपको समझाना चाहिये कि आगे से मैं इस गलत कार्य को नहीं करूँगा।

  1. अच्छी संगति-सठ सुधरहिं सत् संगति पाई। बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिये सर्वप्रथम दुर्जन लोगों की संगति को