युवा चरित्र निर्माण शिविर
दिनांक 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2024 तक
शिविर स्थल :- गुरुकुल आश्रम आमसेना खरियार रोड़ (ओड़िशा)
आवश्यकता: आज पाश्चात्य संस्कृति की विकृतियों से सबसे बड़ा खतरा युवा पीढ़ी को है। युवा व किशोर इस देश का भविष्य है, जिनके हाथों में परिवार, समाज व राष्ट्र को संजोने की जिम्मेदारी है। इस उदात्त भावना को लेकर उन्हें अपने कर्त्तव्य का बोध कराने, भटकती और लड़खड़ाती युवा पीढ़ी को योगासन, प्राणायाम, विभिन्न खेल व हितोपदेश के द्वारा शारीरिक, बौद्धिक व आत्मिक शक्ति प्राप्ति हेतु आर्य वीर दल प्रशिक्षण एवं युवा चरित्न निर्माण शिविर का आयोजन किया गया है। जिससे देश और समाज का भविष्य बलवान्, चरित्नवान् और राष्ट्र भक्त हो सके ।
विशेषता
शारीरिक प्रशिक्षण :- दंड बैठक, आसन, प्रणायाम, जुडो कराटे, लाठी, भाला, चाकू आदि अनेक व्यायाम व खेल का प्रशिक्षण ।
बौद्धिक प्रशिक्षण :- आज के युवाओं को दूरव्यसनों से कैसे दूर रखें? युवा को कुसंगत से कैसे बचाया जाये ? युवाओं को व्यायाम क्यों आवश्यक है? हमारा जीवन किस प्रकार हो ? जीवन जीने का सर्वोत्तम उपाय क्या है? हम अपने जीवन में क्या कर सकते हैं? हमारा कर्त्तव्य परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति क्या होना चाहिए? आदि अनेक विषयों पर उपदेश के माध्यम से प्रशिक्षित किया जावेगा ।
आत्मिक प्रशिक्षण :- बुद्धिमान् बनने का उपाय, सुख शान्ति से रहने का उपाय, आत्मा का चिन्तन और भगवान् का चिन्तन आदि अनेक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जावेगा।
प्रशिक्षकगण :- साधु, संत, उच्च पदस्थ अधिकारी, अनेक व्यायामाचायों को आमंलित किया जा रहा है।
शिविरार्थियों हेतु आवश्यक कर्त्तव्य
०१. शिविर सहयोग 100/- रुपये है।
०२. शिविरार्थियों की आयु 12-30 वर्ष की होगी ।
०३. किसी भी प्रकार की कोई कीमती वस्तु जैसे मोबाइल आदि अपने साथ न लाएँ।
०४. 11/10/2024 को सायं काल तक गुरुकुल पहुँचे। अपने साथ पी. टी. शू, खाकी हाफ पेंट, सफेद बनियान जरुर लेकर आयें।
०५. शिविरार्थी नित्य उपयोगी समान जैसे थाली, गिलास, पेन काफी, लाठी और ऋतु अनुकुल वस्त्र साथ में लावें ।
आयोजक
संचालक (आ. वी. द.) डॉ. कुञ्जदेव मनीषी
शिविराध्यक्ष – स्वामी धर्मानन्द सरस्वती
आचार्य स्वामी व्रतानन्द सरस्वती
उपसंचालक (आ. वी.द)
मंत्री (आ.वी.द)
कोषाध्यक्ष (आ.वी.द)
श्री आनन्द कुमार शास्त्री
आचार्य प्रवीण कुमार
श्री भोला प्रसाद साहू
आयोजक मण्डल :
डॉ. हरिभाई आर्यन, सुनील पंडा, आचार्य वैकुंठ, सन्तोष कुमार शास्त्री, गदाधर नैष्टिक, दिलीप कुमार शास्त्री, अनंत कुमार शास्त्री, त्रिलोचन शास्त्री, दीपक शास्त्री, रक्षपाल शास्त्री, मिनिकेतन साहु पुरंदर शास्त्री, रणवीर शास्त्री, हेमंत बेहेरा, चंद्रशेखर शास्त्री, मृत्युंजय शास्त्री, चिन्मय शास्त्री, नीलमणि शास्त्री, आदित्य साहु, सहदेव शास्त्री, वैद्य मनोज आर्य, राजेश अग्रवाल, वैद्य भक्तबंधु, शुभाष चंद्राकार एवं आप सभी आर्य प्रतिनिधिगण ।
संपर्क सूत्र – 9437070 615, 8280283034,8895967302,9937816561, 7077969864, 9938312975,9777506774










